फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 1.08 लाख रुपये की वसूली का निचली अदालत का फैसला रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने रबर के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े एक पुराने विवाद में निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है। जिला न्यायाधीश जोगिंदर प्रकाश नाहर की अदालत ने प्लास्टो रबर इंडस्ट्रीज की अपील स्वीकार करते हुए मां लक्ष्मी रबर इंडस्ट्रीज के पक्ष में दिए गए 1.08 लाख रुपये की वसूली के फैसले को रद्द कर दिया। अदालत ने वसूली का दावा भी खारिज कर दिया। मामले के अनुसार, शाहदरा के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां लक्ष्मी रबर इंडस्ट्रीज ने राजस्थान के खुशखेड़ा स्थित प्लास्टो रबर इंडस्ट्रीज को रबर के सामान की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन


सामान की कीमत का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए मां लक्ष्मी रबर इंडस्ट्रीज ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। निचली अदालत ने 8 मई 2018 को फैसला सुनाते हुए प्लास्टो रबर इंडस्ट्रीज को 1,08,986 रुपये देने का आदेश दिया था। साथ ही मुकदमे के दौरान 18 प्रतिशत और उसके बाद 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देने को कहा था। इस फैसले को प्लास्टो रबर इंडस्ट्रीज ने जिला अदालत में चुनौती दी। अपील में कंपनी की ओर से कहा गया कि सामान की खरीद के बाद भुगतान किया जा चुका था। फरवरी से अप्रैल 2013 के बीच तीन चेक के जरिये 1,29,013 रुपये भी दिए गए थे। कंपनी का दावा था कि कुल 4,66,125 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि सामान की कुल बिक्री 3,37,111.82 रुपये की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें