पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ करोलबाग इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। वहीं आरोपी कृष्णा भी करोलबाग इलाके में रहता है। कृछ दिनों पूर्व कृष्णा की पीड़िता से दोस्ती हुई थी। आरोपी दोस्ती को प्यार समझने लगा।
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्यार में युवती को चाकू मार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में 20 साल की पीड़िता को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कृष्णा (24) की तलाश कर रही है। दरअसल कृष्णा की पीड़िता से दोस्ती थी। इस बीच उसकी दोस्ती किसी अन्य युवक से हो गई। इस बात से चिढ़कर कृष्णा ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ करोलबाग इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। वहीं आरोपी कृष्णा भी करोलबाग इलाके में रहता है। कृछ दिनों पूर्व कृष्णा की पीड़िता से दोस्ती हुई थी। आरोपी दोस्ती को प्यार समझने लगा। इसी दौरान पीड़िता किसी और युवक से मिलने लगी और यह बात कृष्णा को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर कृष्णा नई वालान में पीड़िता से मिला। वहां बहस होने के बाद अचानक गली नंबर-4 में उसने पीड़िता के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।