मोती नगर इलाके में एक बदमाश घर में अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार सुरजीत कौर (78) सी ब्लॉक मोती नगर में रहती है।
मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे वह घर में पूजा-पाठ कर रही थी। इसी दौरान 25 साल का एक युवक टूटी हुई जाली से दरवाजा खोलकर उसके घर में घुस गया। युवक सुरजीत को उसके पास हथियार होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी।
साथ ही उससे सारे जेवरात उतारकर देने के लिए कहा। अकेली होने की वजह से बुजुर्ग महिला काफी डर गई और उसनेे कान की दो बालियां और सोने के दो कड़े उतार कर युवक को दे दिए।