फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखला की बंद पड़ी कंपनी से चोरों ने चुराए लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान, चार गिरफ्तार

Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तेहखंड, गोविंदपुरी में रहने वाले चार युवकों ने पैसे खत्म होने पर ओखला में बंद पड़ी कंपनी में सेंध लगा दी और लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। आरोपी चोरी किए हुए सामान को बेच पाते उससे पहले ही ओखला पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से 90 टेबलेट, 187 आईफोन, आठ आईपेड और 37 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि वसंतकुंज में रहने वाले अंशुमन शाह की ओखला के ब्लाक-डी, फेज-एक में फैक्टरी है। कंपनी पुराने मोबाइल, टेबलेट, आईपेड लेकर उन्हें नया लुक देकर बाजार में उतारती है।


साथ ही पुलिस ने बताया अंशुमन ने 21 मार्च को कंपनी बंद की थी। इसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया। जब वह चार मई को कंपनी आए तो चोरी का पता लगा। चोरों ने खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। 
विज्ञापन



पुलिस ने मामला दर्जकर ओखला थाने के एटीओ प्रदीप रावत की टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की टीम ने तेहखंड निवासी राजेश, रामबाबू, चंदन और शिव को गिरफ्तार कर लिया।  पकड़ने के दौरान हवलदार विनोद भी जख्मी हो गया था। राजेश प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें