फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर पसंद आया मोबाइल तो छीन लिया: पैसे देने के बहाने मोबाइल वाले को बुलाकर एटीएम के पास ले गया किशोर और फिर...

Sun, 16 Jan 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओएलएक्स पर विज्ञापन देख एक किशोर को मोबाइल खरीदने की बात कहकर मालिक को बुला लिया। इस दौरान किशोर पैसे देने के बहाने मोबाइल वाले को एटीएम के पास ले गया। पैसा न निकलने की कहने के बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। हालांकि वह पकड़ा गया है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओएलएक्स पर विज्ञापन देख एक किशोर को मोबाइल इतना पसंद आया कि उसने फोन पाने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया। वह मोबाइल खरीदने की बात कहकर रुपये निकालने के बहाने मालिक को एटीएम पर ले गया और पैसा न निकलने की कहने के बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। मगर आगे रास्ता बंद होने की वजह से आरोपी को लौटना पड़ा। तभी उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


नांगलोई निवासी राहुल एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने अपना मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया। उसका मोबाइल एक किशोर को पसंद आ गया। सौदा तय करने के बाद 13 जनवरी की रात किशोर बाइक पर नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और राहुल को फोन दिखाने के लिए बुलाया। 

वहां से वह राहुल और उसके दोस्त को अपनी बाइक पर बैठाकर रेलवे रोड पर ले गया। वहां उसने एक एटीएम से रुपये निकालने का बहाना किया। एटीएम से रुपये न निकलने की बात कहकर वह कुछ देर अपनी बाइक पर बैठा रहा। फिर अचानक राहुल के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर रात मोबाइल छीनने वाला किशोर लौटता दिखाई दिया। तभी राहुल व उसके दोस्तों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास राहुल का मोबाइल भी मिल गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी नाबालिग है और पत्राचार से दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि उसे किसी भी हाल में फोन लेना था। इसलिए उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें