फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: पॉडकास्ट के जरिये दिल्ली पुलिस सुनाएगी अनसुनी कहानियां, लॉन्चिंग आज

Sun, 16 Jan 2022 08:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कैदियों के लिए काम करने वाली वर्तिका नंदा रविवार को इसकी पहली सीरीज पेश करेंगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘किस्सा खाकी का’ एक दिलचस्प सीरीज होगी जो हर रविवार दोपहर दो बजे अपलोड की जाएगी। इसे दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया  ट्विटर हैंडल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुना जा सकेगा।
विज्ञापन
जिला जेल में रेडिया का उद्घाटन करतीं तनिका संस्था की वर्तिका नंदा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘किस्सा खाकी का’ नाम से अपना पॉडकास्ट शुरू करने जा रही है। रविवार को इसे लांच कर दिया जाएगा। इसके तहत अपराध, तहकीकात और पुलिस के मानवीय पहलुओं की अनसुनी कहानियों की सीरीज को पॉडकास्ट की डिजिटल ऑडियो के जरिए हर रविवार को सुना जा सकेगा।

विज्ञापन

कैदियों के लिए काम करने वाली वर्तिका नंदा रविवार को इसकी पहली सीरीज पेश करेंगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘किस्सा खाकी का’ एक दिलचस्प सीरीज होगी जो हर रविवार दोपहर दो बजे अपलोड की जाएगी। इसे दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया  ट्विटर हैंडल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुना जा सकेगा।

‘किस्सा खाकी का’ अलग-अलग कहानियों पर आधारित होगी। इसमें दिल्ली पुलिस के सिपाही से लेकर अधिकारियों की वीरता, असाधारण सेवा और मानवीय पहलुओं को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें