फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस वाली गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बादलों की लुका-छिपी के बीच उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवा राहत पहुंचा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिनभर सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाए। दोपहर होते-होते बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद कई इलाकों में आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी ने और परेशान किया।
विज्ञापन

बारिश के चलते कई हिस्सों में ट्रैफिक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 89 से 64 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 7.2, नजफगढ़ में 2 व लोधी रोड और पालम में बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 23 तारीख के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें