फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीयू के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी की गई
विज्ञापन


-साइंस कोर्स, पंजाबी, संस्कृत, व कुछ जगह बीकॉम में दाखिले के मौके

-स्पॉट राउंड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू, 27 तक आवेदन करने का अवसर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का अवसर अब भी कुछ कॉलेजों में बना हुआ है। हालांकि यह अवसर सीमित सीटों के लिए ही है। सोमवार को डीयू ने स्पॉट राउंड के दाखिले के लिए कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी जारी कर दी। कॉलेजों में अन्य कोर्स के मुकाबले में साइंस, पंजाबी, संस्कृत, व कुछ जगह बीकॉम की सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी की सीटें हैं। इसके साथ ही स्पॉट राउंड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इन खाली सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
डीयू के स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने का यह अवसर छात्रों के पास अंतिम है। प्रशासन को उम्मीद है कि अभी जो सीटें खाली हैं वह इस राउंड तक भर जाएंगी। इस राउंड में सीटों का आवंटन 28 अगस्त को किया जाएगा। छात्रों के आवंटित सीट को 29 अगस्त तक स्वीकार करना होगा। सीट को स्वीकार करने के बाद 30 अगस्त तक उन्हें फीस का भुगतान करना होगा। इस राउंड में छात्रों को सीट को अपग्रेड करने व दाखिले को वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। इस राउंड में वह ही छात्र दाखिला पाने के योग्य होंगे जिन्हें 24 अगस्त तक कहीं दाखिला नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


स्पॉट राउंड में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड-1 का विकल्प चुनना होगा। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र केवल उन्हीं कार्यक्रम-कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकेंगे जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली होंगी। इस तरह से सीट की उपलब्धता के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। इस स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और स्पॉट एडमिशन के किसी भी बाद के राउंड में अपग्रेड नहीं की जाएगी। खास बात यह है कि नामी कॉलेजों में कम और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली

आत्माराम कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में 2, बीकॉम ऑनर्स में 1, अंग्रेजी ऑनर्स की 2, फिजिक्स ऑनर्स की 4, केमिस्ट्री ऑनर्स की 4 सीटें खाली हैं। भारती कॉलेज में बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स की 11, बीकॉम ऑनर्स की 10 सीटें खाली हैं। देशबंधु कॉलेज में फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री की 17, बीएससी प्रोग्राम एप्लायड फिजिकिल साइंस विद इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की 15 सीटें खाली हैं। दयाल सिंह कॉलेज में बीएससी प्रोग्राम फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री की 14, पंजाबी की 78, संस्कृत की 17, बीएससी लाइफ साइंस की 3 सीटें खाली हैं। हंसराज कॉलेज में बीएससी ऑनर्स एंथ्रोपोलॉजी की 4, बीएससी इलेक्ट्रिानिक्स की 3, फिजिक्स ऑनर्स की 5, सीटें खाली हैं। कालिंदी कॉलेज में संस्कृत की 25, फिजिक्स की 8, लाइफ साइंस की 6, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की 7, सीटें खाली हैं। हिंदू कॉलेज में बीएससी ऑनर्स फिजिक्स की 4, बीएससी बॉटनी की 3, जूलॉजी की 2 सीटें खाली हैं। जानकी देवी कॉलेज में बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स में 11, बीए ऑनर्स संस्कृत में 12 सीट खाली हैं। जबकि लक्ष्मीबाई कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स की 11 सीटें खाली हैं। इसी तरह अन्य कॉलेजों में विभिन्न श्रेणियों में एक से लेकर 15 तक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें