भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उन्हें याद किया। टिकैत ने ट्वीट कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है।
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के लिए लिखा कि हम केवल खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति के लिए, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं। जय जवान, जय किसान नारा के उद्घोषक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी को मनाई जाती है। शास्त्री जी का जन्म दो अक्टूबर 1904 में हुआ था। उन्होंने राजनीति में रहकर कई आदर्श प्रस्तुत किए। 18 महीने की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था।
पीएम-सीएम सबके पार्टी के लिए नहीं करना चाहिए प्रचार
वहीं, इससे पहले राकेश टिकैत ने अपने बयान में कहा था कि अब किसान अपना काम करेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सबके हैं, उन्हें पार्टी के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए। इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा।
अब इन मुद्दों पर करेंगे आंदोलन
उन्होंने कहा कि जो भी सरकार ठीक काम नहीं करेगी, उसके खिलाफ आंदोलन होगा। महंगी बिजली, गन्ना, किसानों का बकाया भुगतान मुद्दा है। गांव के लोगों की 13 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली बॉर्डर पर हुई है। चुनाव में अब यही ट्रेनिंग काम आने वाली है। किसान राजनीतिक दलों पर निगाह रखने का काम करेंगे। मुफ्त राशन की जगह सरकार को रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को नौकरी चाहिए, लेकिन सरकार नाकाम साबित हो रही है।