फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में युवक के सीने में घोंप दिया चाकू, हालात नाजुक...

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में ई-रिक्शा पार्किंग को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे के एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। इसके बाद उस पर ईंट से भी हमला किया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला व उसके लड़के भी इसमें घायल हो गए। पुलिस ने घायल अंकुश की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंकुश परिवार के साथ कल्याणपुरी स्थित त्रिलोकपुरी दो-ब्लॉक में रहता है। वह कोंडली में जिम चलाता है। इसकी मां ई-रिक्शा किराए पर चलवाती है। उसकी मां बीरी इंदिरा कैंप झुग्गी के पास ई-रिक्शा पार्क करती है। इसी बात को लेकर बीरी की वहीं रहने वाली महिला शीला से तू-तू-मैं-मैं होती रहती है। शीला पार्किंग का विरोध करती है। आरोप है कि शुक्रवार रात को बीरी और शीला के बीच फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान बीरी के बेटे अंकुश और राहुल वहां पहुंच गए। उन्होंने शीला व उसके बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस विवाद में शीला के बेटों ने अंकुश के सीने में चाकू घोंप दिया। बवाल के दौरान दोनों ओर से कुल छह लोग जख्मी हुए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें