कपिल मिश्रा ने पूछा आखिर साहिल के हाथ में कलावा कैसे है?
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस मामले को लव जिहाद बताया है और कहा कि हमारी बेटियों की हत्या एक योजना बनाकर की जा रही है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि ये है मोहम्मद साहिल पुत्र सरफराज है। इसी हैवान ने दिल्ली में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मार दिया जाता है। इसी में आगे लिखा कि इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे है, ये लव जिहाद है? ये हमारी बेटियों के खिलाफ से सुनियोजित हमला है। आखिर साहिल के मास्टर माइंड कौन हैं?
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने हत्याकांड पर किया ट्वीट
दिल्ली हत्याकांड को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया। सीएम ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कोई डर ही नहीं है। दिल्ली के एलजी से कानून व्यवस्था को लेकर एलजी साहब से सवाल पूछा। कहा कि कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है। कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
फ्रीज एसी का काम करता था साहिल
हत्यारे साहिल का नाम सरफराज है और वह एक फ्रीज और एसी रिपेयर करने का काम करता है। साहिल ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की रविवार रात को हत्या कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है कि कैसे नाबालिग को साहिल ने एक दो बार नहीं बल्कि 21 बार चाकूओं से हमला किया। इतना नहीं जब मन नहीं भरा तो पास में रखे पत्थर से एक दो बार नहीं बल्कि छह बार सिर कुचला। इस घटना के बाद मृतक पीड़िता की मां ने मौत की सजा की मांग की है।
जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया।