मुंडका इलाके में गलत संगत पड़कर चोरी और झपटमारी करने वाले एक जूनियर इंजीनियर को लोगों ने झपटमारी करने के दौरान रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है। बाद में पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान शंकर गार्डन, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी अशोक कुमार और दीपक के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 16 जून को पुलिस को टिकरी गांव में झपटमारी होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लोगों ने एक आरोपी को पकड़ रखा है और उसकी पिटाई कर रहें हैं। पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में लेकर उसे बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि वह फोन पर बात करते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन झपट लिया और भागने लगा। उसने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। साथी उस समय फरार हो गया।