फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से लेह की उड़ान रद्द, नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jun 2022 04:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

खराब मौसम के चलते शनिवार को चंडीगढ़ से लेह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए.आई.458 को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद भड़के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में खराब मौसम के चलते शनिवार को चंडीगढ़ से लेह जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। भड़के यात्रियों ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे यात्रियों को एयरलाइंस ने खराब मौसम का हवाला दिया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। उड़ान में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 100 से अधिक थी।

विज्ञापन


हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत कराने के लिए एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा। बाद में एयरलाइंस के अधिकारी भी पहुंचे और यात्रियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ। 
 
इस संबध में अधिकारियों का कहना हैं कि खराब मौसम में फ्लाइट उड़ान नही कर सकती हैं। उड़ान रद्द करना यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही लिया गया । एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए.आई.458 को शनिवार सुबह 10.15 बजे लेह के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन लेह में मौसम खराब होने के चलते इस फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। खराब मौसम में उड़ान भरना यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता था, इसलिए उड़ान रद्द की दी गई। उधर, यात्रियों का कहना था कि वह पूरी तैयारी के साथ जब एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें  अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई। इससे पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


आज रवाना होगी फ्लाइट
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि अब यह फ्लाइट रविवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरेगी। उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों ने शनिवार की टिकट बुक की है। उनको टिकट रद्द करवाने की जरूरत नहीं है। उड़ान रदद् होने के बाद अगर कोई यात्री लेह नहीं जाना चाहता तो वह अपनी टिकट का रिफंड ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें