फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया के छात्रों का कैंपस खोलने को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए स्टूडेंट्स

Fri, 11 Feb 2022 03:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों ने कैंपस खोलने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शुक्रवार को छात्रों ने कैंपस खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने विवि प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी।

विज्ञापन


वहीं, छात्रों का कहना है कि वे लगातार विवि प्रशासन से कैंपस खोलने और ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की मांग कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले भी कम हो रहे हैं। सरकार ने भी सभी दूसरे कार्यों को शुरू कर दिया है, लेकिन विश्वविद्यालय को अब तक नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं से हर समस्या को हल नहीं किया जा सकता है। इसके चलते उन्हें पढ़ाई में मुश्किल हो रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और ये उनक संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निंदनीय है।

 
विज्ञापन

उधर, दिल्ली विश्विद्यालय में 17 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस बात की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर दी है। विश्वविद्यालय में कक्षाएं न चलने से छात्र भूख हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें