फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मशीन में चारा डालते समय फंसी साड़ी, खींचा कर धड़ से अलग हो गया सिर

Tue, 21 Sep 2021 09:29 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर

सार

महिला का बेटा मशीन में चारा लगा रहा था। इसी दौरान अचानक महिला की साड़ी मशीन में फंस गई और अचानक झटका लगने पर वह मशीन पर गिर पड़ीं। इससे उनका गला मशीन के अंदर चला गया और धड़ से अलग हो गया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के जहांगीरपुर स्थित गांव हसनपुर में सोमवार को चारा मशीन में साड़ी फंसने से एक महिला की गर्दन कटकर अलग हो गई। इस घटना को देख लोगों का दिल दहल गया। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव हसनपुर निवासी पूर्व प्रधान दलवीर सिंह के भाई सुभाष की पत्नी गायत्री देवी (56) चारा मशीन के पास खड़ी थी। उनका बेटा योगेश काटने के लिए मशीन में चारा लगा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक गायत्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गई। अचानक झटका लगने पर वह मशीन पर गिर पड़ीं और उनका गला मशीन के अंदर जाने से धड़ से अलग हो गया। बेटे योगेश ने जब देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। 

लोगों की भीड़ जमा हो गई। दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा उसका कलेजा फट गया। चारों तरफ खून फैला हुआ था। मृतका के पति सुभाष गंगा स्नान के लिए अनूपशहर गए थे। घटना की सूचना देकर उन्हें वापस बुलाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें