दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक दाखिले के लिए आज अंतिम अवसर है। सामान्य वर्ग के जिन छात्रों ने पूर्व में पंजीकरण कराया हुआ है उन्हें आज स्पॉट राउंड में दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। दाखिले के लिए पहुंचने वाले छात्रों को अपने साथ एक लाख 12 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जैक दिल्ली के नाम पर लेकर कॉलेजों में पहुंचना होगा।
जैक के मुताबिक, स्पॉट राउंड के लिए गत मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत पहले दिन सिंगल गर्ल चाइल्ड, एसटी और एससी वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया गया था। बुधवार को ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया गया है। अब अंतिम दिन दिल्ली और दिल्ली के बाहरी सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
दिल्ली के बाहरी छात्रों के लिए दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) में 19 सीटें हैं। वहीं, डीटीयू में एक, एनएसयूटी में छह व आईजीडीटीयूडब्ल्यू में दो सीटें खाली हैं। छात्रा के लिए एनएसयूटी में एक सीट खाली है। दिल्ली के छात्रों के लिए डीएसईयू में 102, आईजीडीटीयूडब्ल्यू में 45 और एनएसयूटी में 29 सीटें खाली हैं
वहीं, छात्रा के लिए एनएसयूटी में 14 सीटें खाली हैं। दाखिले के लिए सुबह साढ़े नौ बजे तक छात्रों को पहुंचना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि सीट आवंटित होने पर मौके पर डिमांड ड्राफ्ट को बनाने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपने साथ डीडी लेकर पहुंचें।