फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक दिल्ली: ओबीसी श्रेणी के छात्रों का दाखिला आज, सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पहुंचना है कॉलेज

Fri, 30 Sep 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

जैक के मुताबिक, पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 75 हजार तक कम रैंक वाले ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) ने दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पहले चरण के तहत बुधवार देर रात सीट आवंटित कर दिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को आरक्षित श्रेणी के छात्रों का संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन कर दाखिला सुनिश्चित किया गया।

विज्ञापन


जैक के मुताबिक, पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 75 हजार तक कम रैंक वाले ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया गया है। अब शुक्रवार को ओबीसी श्रेणी के 75 हजार से अधिक रैंक वाले छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

इसके लिए छात्रों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित कॉलेजों में पहुंचना है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है और उन्होंने सीट नहीं ली तो उन्हें शेष काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा। ऐसे में उक्त सीट को खाली माना जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जैक दिल्ली की काउंसलिंग की जिम्मेदारी इस बार नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान को दी गई है। जैक के तहत दिल्ली प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक की सीटों पर दाखिले दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें