फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नेहरू तारामंडल में तैनात आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत, सुसाइड नोट में वैवाहिक जीवन में कलह का जिक्र

Sun, 20 Feb 2022 09:18 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें योगेश्वर ने वैवाहित जीवन में कलह का जिक्र किया है।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के वीवीआईपी एरिया चाणक्यपुरी स्थित नेहरू तारा मंडल में तैनात आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त योगेश्वर रेड्डी (32) के रूप में हुई है। रविवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई तो बाकी जवान वहां पहुंचे। योगेश्वर ने अपनी सर्विस गन से खुद के सीने में गोली मारी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें योगेश्वर ने वैवाहित जीवन में कलह का जिक्र किया है। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। योगेश्वर के बाकी साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7.00 बजे सूचना मिली कि नेहरू तारा मंडल में किसी जवान ने खुद को गोली मार ली है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तारा मंडल परिसर में खून से लथपथ जवान मौजूद था। उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ऐसा लग रहा था कि योगेश्वर ने अपनी सर्विस गन से खुद के सीने में गोली मारी।
विज्ञापन


पुलिस उसके बैरक में पहुंची। वहां उसकी अलमारी में रखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में योगेश्वर ने लिखा था कि वह अपनी ससुराल वालों से परेशान है। योगेश्वर ने लंबा सुसाइड नोटकर वैवाहिक जीवन में कलह होने का जिक्र किया है। पुलिस ने उसके परिवार को खबर दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें