फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने की योजना बना रहे हैं?: तो आपके लिए है अच्छी खबर, आईआरसीटीसी लाया ये टूर पैकेज

Mon, 06 Dec 2021 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गंगा में दो रातों और तीन दिनों के नदी सूत्र यात्रा कार्यक्रम के लिए इस क्रूज लाइनर की बुकिंग आप अगले साल के मार्च महीने तक कर सकेंगे। हर महीने दो ट्रिप यह क्रूज चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने क्रूज से सैर कराने के लिए बेहतरीन टूर पैकेज तैयार किया है। लग्जरी क्रूज में ठहरने का सपना भी इस टूर पैकेज में साकार होगा। हांलाकि इसके लिए कीमत अधिक चुकानी होगी। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने गंगा नदी पर सिग्नेचर रिवर क्रूज पैकेज तैयार किया है। इसके लिए अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज के साथ आईआरसीटीसी ने समझौता किया है। लाइनर अंतरा गंगा वोयाजर नाम के इस क्रूज में 58 यात्री क्षमता है। इसके तीन डेक में 26 डीलक्स केबिन और दो सूट हैं, जो मेहमानों को अत्यधिक आराम के लिए डिजाइन किया गया है। विश्व स्तरीय सुविधा वाले इस क्रूज में रेस्तरां, बार, फिटनेस सेंटर, स्पा और सनडेक भी है। गंगा में दो रात और तीन दिनों के यात्रा कार्यक्रम के लिए इस क्रूज लाइनर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। 

प्रति व्यक्ति 31,500 रुपया खर्च करना होगा

क्रूज लाइनर कोलकाता से रवाना होगा और पश्चिम बंगाल राज्य के फुलिया, बांसबेरिया और चंद्रनगर के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्थलों को कवर कर वापस कोलकाता लौटेगा। इस क्रूज से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 31,500 रुपया खर्च करना होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने इसे शुरू किया है। गंगा में दो रातों और तीन दिनों के नदी सूत्र यात्रा कार्यक्रम के लिए इस क्रूज लाइनर की बुकिंग आप अगले साल के मार्च महीने तक कर सकेंगे। हर महीने दो ट्रिप यह क्रूज चलेगी। आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल पर इसकी जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें