फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाके के ईरानी कनेक्शन की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस्राइली दूतावास के बाहर हुए बम धमाके में ईरानी कनेक्शन की जांच दिल्ली पुलिस और एजेंसियां कर रही हैं। स्पेशल सेल ने एफआरआरओ से ईरानी नागरिकों की जानकारी मांगी है। पिछले एक माह के दौरान भारत आए और ईरान गए लोगों की जानकारी तलब की गई है। यह पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि वीजा समाप्त होने के बाद कौन ईरानी नागरिक भारत में ही रुका हुआ है। शनिवार को पुलिस ने लाजपत नगर और भोगल इलाके में जाकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि कैब सर्विस देने वाली कंपनियों से भी जानकारियां मांगी गई हैं। उनसे पूछा गया है कि दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे के बीच डॉ. अब्दुल कलाम रोड पर किन-किन लोगों ने और कहां से सर्विस मांगी थी। इसके लिए बाकायदा पत्र भी लिखा गया है। सूत्रों का कहना है कि दूतावास के बाहर से मिले पत्र में कहा गया है कि यह हमला दो ईरानी नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है। इसके आधार पर पुलिस मानकर चल रही है कि धमाके में ईरानी नागरिकों का ही हाथ है। हालांकि बाकी दृष्टिकोण से भी जांच चल रही है।
इस्राइली दूतावास के बाहर धमाका आईईडी से होने के कारण पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अल कायदा को भी शक के दायरे में रख रही हैं। 23 जनवरी को अल कायदा ने ईमेल कर हमला करने की धमकी दी थी। इसे लेकर आईबी ने सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया था। इस्राइल को धमकी देते हुए अल कायदा ने कहा था कि येरूशलम कभी यहूदियों का नहीं हो सकता। इस पर मुसलमानों का हक है। इसे लेकर अलकायदा ने इस्राइल समेत विश्व के कई देशों पर हमला करने की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस उस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दूतावास के पास हुए धमाके के समय आसपास लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। एक-दो कैमरों की ही फुटेज मिली है। इसी से पुलिस को पता चला है कि धमाके से कुछ समय पूर्व दो संदिग्ध कैब से पहुंचे और दूतावास के पास एक गमले में कुछ संदिग्ध रखा और चले गए। पुलिस ने शनिवार को एक बंगले का डीवीआर भी कब्जे में लिया। उसको जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि बरामद सीसीटीवी फुटेज का समय और तारीख सही नहीं बताई जा रही है।
दूतावास के बाहर हुए धमाके में पुलिस को बॉल बियरिंग, एक जली हुई पॉलिथीन, बैटरी के कुछ अंश और आधा जला हुआ गुलाबी दुपट्टा मिला है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुलाबी दुपट्टे का क्या राज है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बम को इसी दुपट्टे में लपेटकर लाए थे। पुलिस ने दुपट्टा कब्जे में लेकर जांच के लिए एसएफएल भेज दिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुपट्टे का कपड़ा भारत का है या विदेश का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें