दिल्ली पुलिस ने अपनी सौतेली बहन का लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण चिराग दिल्ली पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि चिराग दिल्ली क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जून से अगस्त तक अपनी सौतेली नाबालिग बहन से बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आईपीसी और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।