निर्माण कार्य की वजह से अगले सात दिन तक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने लखनऊ मंडल सात दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन संबंधित कार्य किया जाएगा। इस वजह से एक से छह जून के बीच कुछ ट्रेन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।
निर्माण कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को 6 जून तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद व बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद तथा बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 3151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली दरयाबाद, सफदरगंज और बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली, दरयाबाद, सफदरगंज तथा बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।