फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर पर हादसा: चीनी मांझे से स्कूटी सवार महिला की गर्दन कटी, हालत नाजुक

Tue, 29 Jun 2021 11:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात के समय निशा अपनी मां के साथ स्कूटी से किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। खुद निशा स्कूटी चला रही थी। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर पर एक महिला सोमवार शाम हादसे का शिकार हो गई। चीनी मांझे की चपेट में आकर महिला की गर्दन कट गई। जख्मी हालत में पहले पीड़िता निशा (24) को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सेंट स्टीफन अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


महिला को ऑपरेशन के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के समय निशा अपनी मां के साथ स्कूटी से किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। खुद निशा स्कूटी चला रही थी। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से लोग चीनी मांझे बेच व इस्तेमाल कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार निशा अपने परिवार के साथ विजय नगर, गाजियाबाद में रहती है। इसके परिवार में पति मीनू व दो बेटे रिशांक उर्फ रिशु और युग है। मीनू प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को निशा अपने मायके नंद नगरी सी-1 में आई हुई थी। बाड़ा हिन्दूराव स्थित फिल्मिस्तान इलाके में रहने वाले इनके  एक रिश्तेदार का बच्चा बीमार था। 
विज्ञापन


मां सरोज ने उसके घर चलने के लिए कहा। शाम के समय दो अलग-अलग स्कूटियों से परिवार निकल गया। एक स्कूटी पर निशा की बहन शिवानी और भाई अनमोल सवार हो गए। दूसरी स्कूटी निशा ने ली, जिस पर उसकी मां सरोज भी सवार हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

चारों फिल्मिस्तान के लिए निकल गए। इस बीच जैसे ही निशा सीलमपुर फ्लाईओवर पर पहुंचकर वहां से नीचे उतर रही थी, अचानक उसे गर्दन पर कुछ फंसने का पता चला। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती तब तक उसकी गर्दन कट गई।

निशा ने स्कूटी रोक दी, उसकी गर्दन से खून बहने लगा। परिवार निशा को देखकर बुरी तरह डर गया। सड़क पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। फौरन निशा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखकर उसे सेंट स्टीफन अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि निशा की गर्दन में गहरा कट लगा है, जिससे उसकी कुछ नसें भी कट गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें