सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच ब्लू लाइन पर इंद्रप्रस्थ, अक्षरधाम और मंडी हाउस के बीच मेट्रो रुक रुककर चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिसंबर तक 26 स्टेशनों पर बनेंगे नए स्विचिंग स्टेशन
- रेड लाइन पर रिठाला, इंद्रलोक, शास्त्री पार्क, मानसरोवर पार्क और दिलशाद गार्डन पर नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
- येलो लाइन पर जहांगीरपुरी, विश्वविद्यालय, सिविल लाइन, चांदनी चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, ग्रीन पार्क, कुतुब मीनार, सुल्तानपुर और सिकंदरपुर में स्टेशन बनाए जाएंगे।
- ब्लू लाइन पर जनकपुरी पश्चिम, तिलक नगर, कीर्ति नगर, बारखंभा रोड, मंडी हाउस, इंद्रप्रस्थ, अक्षरधाम, नोएडा सेक्टर-16, नोएडा सिटी सेंटर
यात्रियों की नहीं होगी भीड़भाड़
बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन पर कुछ दिनों पहले नए स्विचिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इससे ओएचई में खराबी होने पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर न तो यात्रियों की अधिक भीड़ होती है और न ही एक ही स्टेशन के आसपास ट्रेनों को एक साथ रोकने की जरूरत होती है। इससे यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ रही हैं।
ब्लू लाइन पर होंगे सर्वाधिक स्विचिंग स्टेशन
26 स्टेशनों पर नए स्विचिंग स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। दिसंबर के अंत तक अलग अलग कॉरिडोर पर चरणों में नए स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि मेट्रो के आवागमन में सहूलियतें बढ़ सकें। फिलहाल रेड लाइन पर 18 है जबकि छह नए स्विचिंग स्टेशन बनने से संख्या 24 हो जाएगी। येलो लाइन पर 11 नए स्विचिंग स्टेशन बनने से संख्या 35 होगी जबकि ब्लू लाइन पर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।