पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा है। वह हर बात को घुमा देता है। वह बार-बार यहीं कह रहा है कि उसने हत्या करने के निर्देश दिए थे। उसे पता नहीं कि गिरोह के किन शूटरों या फिर किसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। लॉरेंस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला विरोधी गिरोह देवेंद्र बबीहा को वित्तीय व अन्य तरीकों से सपोर्ट कर रहा था, इसलिए पंजाबी गायक की हत्या करवाई गई है।
लारेंस तिहाड़ में किसी से नहीं मिलता है
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार लारेंस तिहाड़ में किसी से मिलता नहीं है। उसने सभी को मिलने से मना कर रखा है। उसे लगता है कि कोई विरोधी गिरोह का सदस्य उसे देख लेगा और किसी तरह की गड़बड़ जो जाएगी। ऐसे में वह मोबाइल के जरिये ही गिरोह के संपर्क में रहता है।