फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पति ने पत्नी को घोंपा चाकू, कंधे में धंसा, रिसते खून में लथपथ थाने पहुंची महिला

Sun, 13 Feb 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कंझावला इलाके में बच्चों से मिलने आई एक महिला की पति ने पिटाई कर दी और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला के दौरान चाकू महिला के कंधे में धंस गया और उसका हत्था टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घायल अवस्था में महिला खुद ही थाने पहुंची। महिला को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला कुछ माह से पति और बच्चों से अलग किराए के मकान में रह रही थी। घायल महिला की पहचान मनीषा (27) के रूप में हुई है। वह कंझावला में एक किराए के मकान में अकेली रहती है। वह एक निजी अस्पताल में काम करती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात मनीषा घायल अवस्था में कंझावला थाना पहुंची। उसके कंधे में सब्जी काटने वाला चाकू धंसा हुआ था। खून से लथपथ महिला को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

मनीषा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अप्रैल 2012 को उसकी कंझावला निवासी संदीप से शादी हुई थी। उसके छह साल की लड़की व चार साल का लड़का है। दोनों बच्चों का जन्मदिन 10 और 11 फरवरी को होता है।

संदीप प्राईवेट कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ महीने से बेरोजगार है। वह छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह पिछले दस दिन से बरवाला गांव में किराये के मकान में अकेली रह रही है।

बच्चों के जन्मदिन होने की वजह से वह 10 फरवरी को बच्चों के लिए कपड़े लेकर वहां पहुंची थी। आरोप है कि मनीषा को देखते ही संदीप उसे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई करने लगा। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसपर हमला कर दिया। 

कंधे में चाकू घोंपने के दौरान उसका हत्था टूट गया और चाकू कंधे में धंस गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल मनीषा किसी तरह से थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें