नई दिल्ली। आवरण थिएटर ग्रुप की ओर से शनिवार शाम ताजमहल का टेंडर नाटक का मंचन किया गया। अजय शुक्ला लिखित इस हास्य-व्यंग्य नाटक का निर्देशन एनएसडी से जुड़े राजेश तिवारी ने किया। इस नाटक में हास्य, व्यंग्य और संवादों से सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली, अनावश्यक कागजी कार्रवाई और लालफीताशाही पर कटाक्ष किया गया। नाटक की कहानी एक दिलचस्प कल्पना पर आधारित है, जिसमें मुगल बादशाह शाहजहां आज के दौर में जीवित होकर ताजमहल के निर्माण का आदेश देते हैं। इसके बाद कहानी ताजमहल के निर्माण के लिए टेंडर से लेकर विभिन्न विभागों की औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूमती रही। नाटक ने दर्शकों को हंसाने के साथ व्यवस्था पर सोचने के लिए भी प्रेरित किया। संवाद