फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मानवता शर्मसार: गर्भवती कुतिया को तड़पा- तड़पा कर मारा, नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 20 Nov 2022 12:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बेरहमी से गर्भवती कुतिया को पीट-पीटकर मारने वाला ये वीडियो किसी को भी हिलाकर रख देगा। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेजुबान जानवर टिन के घर में छिपा है तभी छात्र उसके करीब पहुंचा इसके बाद कई और छात्र भी बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे और हमले के इंतजार में खड़े हैं। इसमें जैसे ही गर्भवती कुतिया बाहर आई उसपर हमला कर दिया और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान के करीब 25 संदिग्ध छात्रों और कर्मचारियों ने एक गर्भवती कुतिया को तड़पा- तड़पा कर मार डाला। पार्क में हुई इस नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

बेरहमी से गर्भवती कुतिया को पीट-पीटकर मारने वाला ये वीडियो किसी को भी हिलाकर रख देगा। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेजुबान जानवर टिन के घर में छिपा है तभी छात्र उसके करीब पहुंचा इसके बाद कई और छात्र भी बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे और हमले के इंतजार में खड़े हैं। इसमें जैसे ही गर्भवती कुतिया बाहर आई उसपर हमला कर दिया और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। 

इस पूरी घटना का एक वीडियो भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर किया है। 

पार्क में हुई इस नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार संस्थान के दो भाई भी कथित तौर पर वरिष्ठ कर्मचारियों के निर्देश पर वहां मौजूद थे। जानवरों की यातना और हत्या का 15 मिनट लंबा यह वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। कार्यकर्ता और कुत्ता प्रेमी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें