फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : तुर्कमान गेट में लॉकडाउन तोड़ हॉटस्पॉट में जुटी भीड़, पुलिस को खूब उकसाया

Thu, 16 Apr 2020 05:09 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बढ़ रही है सख्ती... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए हॉटस्पॉट घोषित कर इलाका सील करने की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कवायद कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। वे अब भी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में लोगों ने लॉकडाउन तोड़ा और पुलिसवालों को अपशब्द कहते हुए खूब उकसाया। वे जरूरी सामान नहीं मिलने के आरोप लगा रहे थे। हालांकि पुलिस ने संयम से काम लिया। अतिरिक्त बल बुलाया गया तो ये लोग फरार हो गए।

पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कई मोहल्लों व गलियों को हॉटस्पॉट घोषित कर पूरी तरह सील किया गया है। तुर्कमान गेट इलाके में कुछ लोग लॉकडाउन तोड़कर जमा हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का भी कोई ख्याल नहीं रखा। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने अतिरिक्त फोर्स बुला ली। यह देख हंगामा करने वाले गायब हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जमातियों को ठहराने की वजह से चांदनी महल समेत पुरानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कोरोना पॉजिटिव लोग मिले थे। सील किए इलाकों में प्रशासन खुद ही लोगों को जरूरत का सामान मुहैया करा रहा है।

दूसरी ओर, लॉकडाउन और सीलिंग के बावजूद लोग यहां घरों में रुकने को तैयार नहीं हैं। पुलिस को देखते ही वे घरों में घुस जाते हैं। बाकी समय गली में बाहर ही घूमते रहते हैं। इसीलिए उन्होंने तुर्कमान गेट पर भीड़ जुटाकर पुलिस को उकसाने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ भी हो जाए, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें