फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कब तक रहेगा लॉकडाउन? पुलिस हेल्पलाइन पर कर रहे सवाल, पहले दिन 15 सौ से ज्यादा आए कॉल 

Sun, 18 Apr 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन पर लोग लगातार संपर्क कर अपने सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। ज्यादातर लोग सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली में कब तक लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन
हेल्पलाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन पर लोग लगातार संपर्क कर अपने सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। ज्यादातर लोग सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली में कब तक लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा लोग मुवमेंट पास और किसी की मृत्यु पर श्मशान घाट जाने में पास की आवश्यकता को लेकर सवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर सवालों का जवाब हेल्पलाइन पर मौजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारी उन्हें दे देते हैं। अगर किसी को अन्य तरह की समस्या होती है तो इसके लिए उनके इलाके में मौजूद थाना प्रभारी व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के जरिए उसका समाधान करवाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन पर लोगों का सवाल लगातार आ रहा हैं। पहले दिन हेल्पलाइन पर पंद्रह सौ से ज्यादा कॉल आए। लॉकडाउन के दौरान के प्राप्त अनुभवों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन 011-23469900 नंबर की शुरुआत की है। इसकी दस लाइनें हैं। जिसपर दिल्ली पुलिस की विशेष इकाइयों के कर्मचारी तैनात होते हैं। वह आम लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को हल करते हैं, जिसे लोग हेल्पलाइन पर संपर्क कर पूछते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर कॉल में लोगों ने यह जानने की कोशिश की कि दिल्ली में लॉकडाउन कब तक रहेगा। इसके अलावा लोगों ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान किन-किन चीजों को अनुमति होने की बात पूछी है। वहीं ज्यादातर लोगों ने किन-किन चीजों के लिए मुवमेंट पास लेनी है इसकी जानकारी मांगी। 

वहीं कुछ लोगों ने किसी की मौत होने पर श्मशान जाने के लिए पास की अनिवार्यता के बारे में पूछा। वहीं कुछ बुजुर्गों ने अपनी समस्या के बारे में बताया। जिसे हेल्पलाइन पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके इलाके के थाना प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के जरिए उसका हल करवाया। वहीं परचून की दुकान चलाने वालों ने मुवमेंट पास को लेकर कई सवाल किए। जिसके बारे में उन्हें समझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें