Yagya for Trump and Modi Friendship
- फोटो : AmarUjala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए हिंदुस्तान पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, एक हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती को मजबूत करने के लिए दिल्ली में यज्ञ किया है और देवताओं से भाारत और अमेरिका के संबंध मजबूत करने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा है।
संगठन का कहना है कि पूरी दुनिया पर इस्लामिक चरमपंथियों का खतरा बढ़ता जा रहा है और इसके समूल विनाश के लिए अमेरिका और भारत का साथ आना बेहद जरूरी है।
हिंदू सेना नामक संगठन के नेता विष्णु गुप्ता वार्ष्णेय ने कहा कि इस समय अमेरिका पूरी दुनिया में कट्टरपंथियों से मुकाबला कर रहा है। भारत भी इस खतरे का सामना कर रहा है और अपने स्तर पर इससे लड़ रहा है। अमेरिका की तरह भारत भी दुनिया की बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है।
ऐसे में अगर दोनों देश साथ आ जाते हैं, तो इससे आतंक से लड़ने और पूरी दुनिया में शांति का वातावरण बनाने में मदद मिलेगी और सबका विकास होगा। यह हिंदू संगठन इसके पहले भी डोनाल्ड ट्रंप की भारत से दोस्ती मजबूत करने के लिए यज्ञ करता रहा है।