हिंदू सेना ने पोस्टर चिपाकर बाइडन प्रशासन को धमकी दी। साथ ही अमेरिकी दूतावास पर लगे साइनबोर्ड को क्षति पहुंचाई। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के एक साइन बोर्ड को क्षति पहुंचाने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने जो बाइडन प्रशासन को भारत को धमकाने के खिलाफ एक पोस्टर चिपकाकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हिंदू सेना ने साइन बोर्ड पर चेतावनी भरे पोस्टर चिपकाने का दावा किया है। पोस्टर चिपाकर लिखा कि अविश्वसनीय बाइडन ...भारत को धमकाना बंद करो... हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है...अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें सभी अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।