फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त अभियंताओं की पेंशन पर सरकार व निगमों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने नगर निगम के सेवानिवृत्त अभियंताओं की बकाया पेंशन की मांग वाली याचिका पर बुधवार को दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों से जवाब मांगे। यह याचिका एमसीडी रिटायर्ड इंजीनियर्स एसोसिएशन’ की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने इन सभी को सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। पीठ ने यह पूछा कि ऐसे कितने सेवानिवृत्त अभियंता हैं जो पेंशन के जारी होने के हकदार हैं और आखिरी बार पेंशन कब जारी की गई थी। यदि अप्रैल, 2020 से पेंशन नहीं जारी की गई है तो 3 अक्टूबर की अगली सुनवाई से पहले पेंशन जारी करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें