फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी से परेशान होकर बारिश की राह देख रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों का इंतजार रविवार की सुबह से खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 83 व न्यूनतम 54 फीसदी रहा। दिल्ली में सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ इलाके में 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जफरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 39.2 व नोएडा में 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। इसके बाद भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

इस बार मानसून ने 13 जुलाई को दस्तक दी थी। इसके बाद लगातार दो दिनों तक तेज बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन तीसरे दिन से निकली धूप ने उमस पैदा कर दी है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो जून को केरल में दस्तक देने के बाद मध्य भारत को तय समय से पहले ही कवर कर लिया था, लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में देरी से बढ़ रहा था।
गत 13 जुलाई को दस्तक देेने के बाद बीच में मानसून की चाल कमजोर पड़ गई थी। अब रविवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को औसत श्रेणी में रही। दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 117, फरीदाबाद का 95, गाजियाबाद का 143, ग्रेटर नोएडा का 156, गुरुग्राम का 107 व नोएडा का 169 एक्यूआई रहा। बारिश को देखते हुए अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें