फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को आज से परेशान करेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्लीवालों को आज से परेशान करेगी लू
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर झुलसाया। गर्म हवाओं के कारण छांव में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार से लू चलने की शुरुआत होगी। यह स्थिति सप्ताह के अंत तक बने रहने की संभावना है। गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते सप्ताह समाप्त हो गया। इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को मामूली राहत रही, लेकिन इससे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर लोग गर्म हवाओं से बचते दिखाई दिए। अभी गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार से चलने वाली लू ज्यादा परेशान करेगी। लू के कारण बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें