फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : दिन चढ़ते ही कड़े होने लगे सूर्यदेव के तेवर, तेजी से बढ़ रहा है पारा

Mon, 28 Mar 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिनभर तेज धूप रही और लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दिल्ली में 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
बढ़ने लगी गर्मी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज की तपिश के साथ रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दिनभर तेज धूप रही और लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दिल्ली में 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। 

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 21 से 68 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


गुरुग्राम का एक्यूआई सबसे ज्यादा : दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195, फरीदाबाद का 220, गाजियाबाद का 225, ग्रेटर नोेएडा का 174, गुरुग्राम का 228 व नोएडा का 172 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें