फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रेल से आटे के पैकेट में भेजते थे तंबाकू, जीएसटी विभाग ने की बरामद

Thu, 07 Oct 2021 08:35 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी विभाग की टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय में छापेमारी की। यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की प्रवर्तन टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तंबाकू की बड़ी खेप जब्त की है। प्रवर्तन टीम ने बीती रात हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से रेलवे के माध्यम से अन्य राज्यों में भेजी जा रही तंबाकू को जब्त किया है। टीम ने विभिन्न किस्म की तंबाकू के 100 से अधिक बोरे बरामद किए। औचक निरीक्षण में 50 लाख रुपये की तंबाकू पकड़ी गई है।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी मारा छापा
जीएसटी विभाग की टीम ने इसके अलावा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में भी छापा मारा। प्रवर्तन विभाग के अनुसार, तंबाकू के पैकेट की पहचान छुपाने के लिए अधिकतर तंबाकू के पैकेट गेहूं के आटे के पैकेट में छिपाए गए थे। जीएसटी प्रवर्तन विभाग की टीम बुधवार से शाम से ही रेलवे स्टेशन और उसके आसपास चौकसी बरत रही थी। संदिग्ध गतिविधि देखते ही हरककत में आई और पार्सल कार्यालय में छापा मारा। रेलवे की टीम भी इस अभियान में शामिल थी।
विज्ञापन

आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा
एक अधिकारी ने बताया कि जब्त सामग्री को विश्लेषण के लिए भी भेजा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि खेप में तंबाकू के अलावा कोई अन्य पदार्थ भी छिपा है या नहीं। साथ ही, इस तरह के रैकेट के हिस्से के रूप में संगठित तरीके से होने वाले किसी भी आपराधिक गतिविधि का पता लगाया जा सके। इस मामले आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

और तेज किया जाएगा अभियान
निजामुद्दीन के अलावा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्सल कार्यालय में भी जीएसटी प्रवर्तन टीमों ने तांबे, तंबाकू उत्पादों और मिश्रित वस्तुओं की 250 खेप को बिना जीएसटी चुकाए दूसरे राज्यों में ले जाते हुए पकड़ा है। जीएसटी विभाग का अनुमान है कि इस अभियान के माध्यम से कर चोरी करने वाले से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी। भविष्य में प्रवर्तन गतिविधि को और तेज किया जाएगा ताकि यह मजबूत संकेत दिया जा सके कि ऐसे सभी अवैध आंदोलन जीएसटी विभाग की निगरानी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें