फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गोशालाओं में गोमाता की पूजा अर्चना की और गोवंश दान किए। गोपाष्टमी पर्व के चलते राजधानी स्थित गोशालाओं में सुबह से शाम तक ही श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। उन्होंने शाम को विशेष पूजा अर्चना के बीच महाआरती की।
विज्ञापन

राजधानी में किशनगढ़, बवाना, नजफगढ़, सुरहेड़ा, सुलतानपुर डबास, हरेवली, रेवला खानपुर, आसफ अली रोड स्थित श्री राम हनुमान वाटिका मंदिर, जगतपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर समेत अनेक जगह स्थित मंदिरों एवं गोशालाओं में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। प्रमुख नागरिकों, धर्मविदों, साधु संतों, साहित्यकारों, समाजसेवकों समेत ने हिस्सा लिया। उन्होंने गाय और बछड़े का पूजन कर अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्री राम हनुमान वाटिका मंदिर के महंत श्रीरामगोपाल दास महात्यागी महाराज ने गोभक्तों से आह्वान किया कि नित्य गौ सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें