फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गोपाल राय बोले- बढ़ते प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली जिम्मेदार 

Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर के डस्ट पॉल्यूशन, बायोमास बर्निंग, पराली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार काम कर रही है। वाहन प्रदूषण को भी कम किया गया है। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान सोमवार से पूरी दिल्ली के अंदर हम शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहराया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है जिसके कारण राजधानी में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और अब यह 284 अंकों तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल अभी केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है कि पिछले साल के मुकाबले पराली कम जल रही है। पिछले 2 दिन में पराली जलने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। दिल्ली के अंदर पूसा बायो डि कंपोजर के छिड़काव की तैयारी 5 अक्तूबर से कर ली गई थी। 

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर के डस्ट पॉल्यूशन, बायोमास बर्निंग, पराली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार काम कर रही है। वाहन प्रदूषण को भी कम किया गया है। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान सोमवार से पूरी दिल्ली के अंदर हम शुरू करने जा रहे हैं। दिल्ली के अंदर के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार काम कर रही है। 
विज्ञापन


इसमें पिछले सालों में सफलता भी मिली है। लेकिन इस समय अचानक पराली जलने की घटनाएं जिस तेजी से बढ़ती हैं, उससे दिल्ली का एक्यूआई स्तर और खराब स्थिति में पहुंचता है। दिल्ली के प्रदूषण स्तर को पराली काफी खतरनाक स्थिति की तरफ पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें