फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पैसे लेकर प्रतिबंधित वाहनों को दे रहे थे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व सिपाही को निलंबित कर लाइन में भेजा
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ दिल्लीवालों की सांसों के साथ खिलवाड़ कर रहा था। आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मात्र कुछ सौ रुपये लेकर दिल्ली में ट्रकों को प्रवेश दे रहे थे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली ट्रैफिक के वरिष्ठ अधिकारियों ने सब-इंस्पेक्टर और सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों को लाइन में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसआई धनीराम व सिपाही जिले सिंह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बदरपुर सर्किल में तैनात थे। किसी ने पुलिसकर्मियों की वीडियो बना ली थी। आरोप है कि ये पैसे लेकर दिल्ली में प्रतिबंधित ट्रकों व भारी वाहनों को प्रवेश दे रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। दिल्ली ट्रैफिक ने इस वीडियो पर बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एसआई धनीराम व सिपाही जिले सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें