फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मंडोली जेल में फंदे से लटका मिला गैंगस्टर सलमान त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चादर से बनाया था फंदा, शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला सामने आया, मामले की न्यायिक जांच की जा रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा दिल्ली का गैंगस्टर सलमान त्यागी शुक्रवार देर रात मंडोली जेल के बैरक नंबर 15 में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच खुदकुशी की बात सामने आ रही है। हर्ष विहार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अलावा जेल प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है। साथ ही मामले की न्यायिक जांच भी की जा रही है।
जेल प्रशासन ने बताया कि रात 11.30 बजे सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने सलमान त्यागी को अपने बैरक में फंदे से लटका हुआ देखा। उसे तुरंत नीचे उतारकर जेल के अस्पताल में और फिर उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिमी दिल्ली के तिहाड़ गांव निवासी सलमान हत्या के मामले में 2018 से जेल में बंद था। वह पैरोल पर बाहर आया था। 2024 में दिल्ली की एक अदालत ने उसे और उसके चार साथियों को 2012 में हुई हत्या के प्रयास और दंगे के मामले में दोषी ठहराया था। उसी साल अदालत ने 2019 के मकोका मामले में त्यागी सहित 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया, जिसमें कहा गया था कि वह प्रथम दृष्टया संगठित अपराधों को अंजाम देने और उन्हें बढ़ावा देने वाले एक आपराधिक गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले सद्दाम गौरी के साथ मिलकर त्यागी नाम से एक गिरोह बनाया। पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में उसपर हत्या, रंगदारी, डकैती, जबरन वसूली, जमीनों पर कब्जा करने दुष्कर्म समेत 25 केस दर्ज थे। पिछले 15 वर्षों से वह अपराध कर रहा था। उसने तिहाड़ गांव में कई जमीनों पर कब्जा किया और अपराध की रकम से संपत्तियां खरीदी। वह पहले गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग में शामिल हुआ। लेकिन बाद में वह लारेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ गया।
विज्ञापन


जेल से चला रहा था गैंग
पुलिस सूूत्रों ने बताया कि सलमान जेल के अंदर से ही मोबाइल फोन के जरिए गैंग चला रहा था। उसने कई वारदात को अंजाम दिलवाया। लारेंस बिश्नाेई के इशारे पर उसने साल 2023 राजौरी गार्डन में दो बड़े कारोबारियों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसने अपने शूटरों से कारोबारियों केशोपुर मंडी के पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी और उनके भाई जस्सा चौधरी पर गोलियां चलवाई। शूटरों की गिरफ्तारी होने के बाद यह खुलासा हुआ कि सलमान के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें