फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: शेयरिंग टैक्सी में बिठाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार, यूपीआई के जरिये भी ट्रांसफर करा लेते थे रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के बाहर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी टैक्सी चालक बनकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का झांसा देते थे और फिर रास्ते में मारपीट कर लूट लेते थे। यूपीआई के माध्यम से यात्रियों के बैंक खातों से पैसे भी ट्रांसफर करा लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लूटा गया एक मोबाइल और 3800 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन गिरफ्तारियों से लूट के चार मामले सुलझने की उम्मीद है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 12 से अधिक अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। आरोपियों की पहचान वीर सिंह, किशनपाल, विजय उर्फ मोनू और विकास उर्फ कालिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह एक यात्री आनंद विहार आईएसबीटी के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक टैक्सी चालक ने उसे कापसहेड़ा बॉर्डर तक शेयरिंग में छोड़ने की बात कही। यात्री कार में बैठ गया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद चालक और कार में पहले से मौजूद दो अन्य लोगों ने मिलकर उसे लूट लिया। आरोपियों ने पीड़ित से नकदी और कीमती सामान छीनने के अलावा यूपीआई के जरिये सात हजार रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच, 5 नवंबर को गिरोह ने एक और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की, जिससे एक आरोपी की पहचान गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले युवक के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के बदमाश रात में एक और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें