फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कंपनी में निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर 1.17 करोड़ की ठगी, दो निदेशक गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 06:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी बाग निवासी नरेंद्र कुमार और करोलबाग निवासी तरुण कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में निवेश करने पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंपनी के एक कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में दो और फरीदाबाद में धोखाधड़ी के आठ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी बाग निवासी नरेंद्र कुमार और करोलबाग निवासी तरुण कुमार के रूप में हुई है। कैलाश देवी खन्ना व उनके परिवार के सदस्यों ने वर्ष 2005 में आकर्षक रिटर्न के लिए डीडी सेल्स कॉरपोरेशन कंपनी में 1.58 करोड़ का निवेश किया। वर्ष 2012 में डीडी ग्लोबल कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों संजय गंभीर, नरेंद्र कुमार और तरुण कुमार ने कैलाश देवी खन्ना को उनकी कंपनी में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का झांसा दिया और डीडी सेल्स कारपोरेशन में निवेश किए गए रुपये को उनकी कंपनी में निवेश करने का प्रलोभन दिया। उनकी बातों में आकर कैलाश देवी खन्ना ने उस कंपनी से 1.17 करोड़ रुपये निकालकर आरोपियों की कंपनी में निवेश कर दिया। 

शिकायतकर्ताओं से निवेश लेने के बाद, आरोपी व्यक्तियों ने न तो मूल राशि का भुगतान किया और न ही शिकायतकर्ताओं को उसका लाभ ही दिया। वर्ष 2017 में कैलाश देवी खन्ना ने आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। जांच करने पर पता चला कि तरुण और नरेंद्र डीडी ग्लोबल कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। 
विज्ञापन


दोनों आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलीभगत कर पीड़ितों को अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आकर्षक रिटर्न का लालच दिया। इनका उद्देश्य पीड़ितों से ठगी करना था। इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने संजय गंभीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस की टीम दोनों निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की और दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों पर दिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा में दो मामलों के अलावा फरीदाबाद में धोखाधड़ी और ठगी के आठ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें