फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 20 साल से फरार चल रहे चार हत्यारोपी गिरफ्तार, 2001 में तीस हजारी कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

Sun, 10 Oct 2021 08:25 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच के दौरान हत्या करने वाले चारों आरोपी फरार मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। तीस हजारी अदालत ने भी पांच दिसंबर 2001 को चारों आरोपियों को मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में 20 साल से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिशान दास उर्फ विष्णु दास, कांग्रेस दास, पप्पू यादव और नकुल दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को लोकल पुलिस के सहयोग से बिहार व दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आरोपियों को दिल्ली आ रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक शख्स की हत्या हुई थी। उस मामले में डीडी एंट्री पर एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान हत्या करने वाले चारों आरोपी फरार मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। तीस हजारी अदालत ने भी पांच दिसंबर 2001 को चारों आरोपियों को मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

इस दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने बिशानदास, कांग्रेस दास और पप्पू यादव को बिहार के बांका से दबोच लिया। इनको तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। बाद में कांग्रेस से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी नकुल को नरेला दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें