वह घसीटकर मिथिला को कमरे में ले गया और मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। राजू के साथी बुजुर्ग के साथ लूटपाट करने लगे। बुजुर्ग ने विरोध किया तो आरोपियों ने ताकिए से मुंह दबाकर किट्टी कुमार मंगलम की हत्या कर दी। घर में लूटपाट कर आरोपी फरार हो गए।
मिथिला ने किसी तरह अपने को खोला और इसकी जानकारी अपने पति व देवर को दी। देवर मिथिला को अस्पताल ले गया और अस्पताल से रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। वसंत विहार थाने में तैनात एसआई पंकज मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग मृत पड़ी हुई थीं। वसंत विहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में एसआई पंकज व संदीप कुमार की टीम ने राजू (24) को वारदात को कुछ समय बाद भंवर सिंह कैंप स्थित उसके घर से पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर को दूसरे साथी मुनिरका निवासी राकेश राज (34) को गिरफ्तार कर लिया।
राकेश विदेश मंत्रालय में ड्राइवर है
राकेश विदेश मंत्रालय में अनुबंध पर ड्राइवर था। वह हाल ही में मुनिरका में रहने आया था। राजू ने उसे लूट की रकम में 60 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने ये रकम बरामद कर ली है। राजू घर से लॉकर भी लूटकर ले गया था। पुलिस ने राजू के कब्जे से लॉकर बरामद कर लिया है।
मैडम नए लोगों को काम पर रख लेती थी
पीड़िता के घर में काम करने वाले एक अन्य घरेलू सहायिका वीना घटना की बात सुनकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंची थी। वीना ने बताया कि मैडम बहुत ही भोली-भाली थीं। मैडम हर किसी अंजान आदमी को काम पर रख लेती थीं। वह मैडम को नए लोगों को काम पर रखने के लिए मना करती थी। प्रेस वाला राजू पिछले पांच वर्षों से उनके घर के कपड़े प्रेस कर रहा था।