फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सिविल डिफेंस का पूर्व कर्मचारी लूटपाट के मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रसाद नगर में साथियों के साथ लूटे थे 60 लाख रुपये, 15 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने 60 लाख की लूट करने वाले दिल्ली सिविल डिफेंस के पूर्व कर्मचारी आनंद पर्वत निवासी गगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 15 लाख कैश बरामद किया है। मूल रूप से चिड़ावा, राजस्थान निवासी गगन पहले दिल्ली सिविल डिफेंस में काम किया और उसके बाद वह पुलिस मित्र के रूप में तैनात हुआ।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 8 सितंबर को प्रसाद नगर थाना पुलिस को लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ स्कूटी से मालिक के 60 लाख रुपये लेकर करोल बाग से वेस्ट पंजाबी बाग की ओर जा रहा था। धोबी घाट, अल्फा गार्डन रोड, करोल बाग के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश नकदी से भरा बैग लूट कर भाग गए। टीम ने मथुरा, आगरा, झांसी, ग्वालियर और ओरछा (म.प्र.) तक पीछा करने के बाद टीम ने मुख्य आरोपी को आनंद पर्वत इलाके से गिरफ्तार लिया। उसने बताया कि वह पहले करोल बाग के एक फाइनेंसर साहिब उर्फ रफ्तार के संपर्क में आया। साहिब ने उसे बताया कि एक शख्स हर दिन बड़ी मात्रा में नकदी लेकर घर जाता है। इसके बाद गगन ने इस योजना में रिकी, नॉड्डी, निखिल और सुनील को अपने साथ जोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें