फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के लिए तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैक पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एयरबैग खुलने से बाल बाल बचा कार चालक, चेहरे और कंधे पर लगी मामूली चोटें
विज्ञापन

-मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की हुई पुष्टि, आधे घंटे प्रभावित रहा रेलवे यातायात, चार ट्रेनें रोकी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार सियाज कार हैदरपुर बादली मोड़ रेलवे ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक पर गिर गई। कार का एयरबैग खुल जाने से चालक 35 साल के सचिन चौधरी बाल बाल बच गए। चालक के चेहरे और कंधे पर मामूली चोट लगी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक से कार को हटवाई। हादसे की वजह से करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान चार ट्रेनें रोकनी पड़ी। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि समयपुर बादली के बाहरी रिंग पर रेलवे ओवरब्रिज से रविवार सुबह कार के नीचे गिरने की सूचना मिली। वहां पर देखा गया कि मारुति सियाज कार फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पलटी हुई है। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप विहार रेलवे कॉलोनी के सचिन चौधरी के रूप में हुई है। चालक भी घटनास्थल पर मौजूद मिला, जिनके कंधे और चेहरे पर मामूली खरोंचें लगी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल लेकर गई। मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को रेलवे ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि वह पीरागढ़ी से गाजियाबाद स्थित अपने घर जा रहा था। रेलवे ट्रैक के ऊपर बने रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कार रेलिंग तोड़ते हुए पटरियों के बीचो-बीच जा गिरी और पलट गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक गाजियाबाद में बेकरी चलाता है। वह किसी काम से पीरागढ़ी आया था।
विज्ञापन


ट्रैक के बगल में मिली एक क्षतिग्रस्त बाइक
घटना की जांच करने के दौरान ट्रैक के पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली। छानबीन में पता चला कि बाइक शनिवार से ही यहां पड़ी है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है। पुलिस बाइक नंबर के जरिए उसके मालिक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी बदमाश ने बाइक की चोरी करने के बाद उसे यहां फेंक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें