फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की सुनवाई में नया मोड़: कोर्ट ने एडिशनल एफिडेविट रिकॉर्ड पर लिया, सीबीआई को रीजाइंडर दाखिल की अनुमति

Thu, 16 Apr 2026 02:59 PM IST
Rahul Kumar Tiwari गौरव वाजपेई, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में जुड़े अरविंद केजरीवाल ने एडिशनल एफिडेविट रिकॉर्ड पर लेने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। सीबीआई ने रीजाइंडर दाखिल करने की बात कही। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने इस मामले की सुनवाई शुरू की। केजरीवाल ने अपना एक अतिरिक्त हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध किया। अदालत ने उनके अतिरिक्त हलफनामे को रिकॉर्ड पर ले लिया। 
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर जवाब दाखिल करने की बात कही। केजरीवाल ने व्यक्तिगत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से कहा कि वे सीबीआई के जवाब पर अपना उत्तर दोबारा दाखिल करेंगे। न्यायमूर्ति ने सीबीआई को अपना जवाब केजरीवाल को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में फैसला पहले ही सुरक्षित रख लिया गया है। इसलिए अदालत इस मामले को दोबारा नहीं खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें