सरबजीत (67) सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। वह सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत हैं। सोमवार शाम वह बी ब्लॉक उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा गए थे। गुरुद्वारा के एक सेवादार ने उनपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया।
बिंदापुर इलाके में गुरुद्वारा का रखरखाव ठीक से नहीं करने की बात कहने पर सेवादार ने एक बुजुर्ग पर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। प्राथमिक इलाज करवाने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। फरार सेवादार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सरबजीत (67) सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। वह सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत हैं। सोमवार शाम वह बी ब्लॉक उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा गए थे। गुरुद्वारा के एक सेवादार ने उनपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस को दिए बयान में सरबजीत ने बताया कि शाम को वह गुरुद्वारा गया था। उसी दौरान वहां का सेवादार गुरमेल सिंह उसके पास पहुंचा। उसने उससे कहा कि आपने यह कैसे कह रहे थे कि मैं समय पर गुरुद्वारा को नहीं खोलता हूं और उसकी साफ सफाई ठीक ढंग से नहीं करता हुं। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और आरोपी ने उसपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।