फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल में दस रुपये में मिलेगा तीमारदारों को खाना, राघव चड्ढा ने दिए निर्देश

Thu, 16 Sep 2021 09:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आप विधायक ने डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए समय बचाने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेद्र नगर विधायक और लोकनायक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार को अस्पताल के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मरीजों के परिजनों को दस रुपये की दर से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के पायलट प्रोजेक्ट की स्वीकृति लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भोजन एक बुनियादी आवश्यकता है और इसे कम से कम राशि में उपलब्ध कराया जाना चाहिए।  

विज्ञापन

 
आप विधायक ने डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए समय बचाने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल एलएनजेपी अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। उन्हें गर्व हो रहा है कि इस अस्पताल में इलाज की सुविधाएं देश के कुछ बेहतरीन निजी अस्पतालों के बराबर हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि हर जीवन महत्वपूर्ण है। अस्पताल को पर्याप्त रूप से तकनीकी से लैस करने की आवश्यकता है। यदि खरीद के दौरान किसी भी बाधा का सामना करना पड़ता है, तो तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।

मशीनरी की खरीद
अस्पताल निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल ने अगली लहर के आशंका को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की हुई हैं। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। राघव चड्ढा ने ईसीएमओ मशीन की आवश्यकता पर जोर देते हुए समयबद्ध तरीके से खरीद प्रक्रिया के पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में बन रहे  मातृत्व और उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र के लिए चल रहे पुनर्निर्माण के काम को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जल संचयन पिट बनेगी आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में पानी की मांग बढ़ रही है। लेकिन उपलब्ध पानी की मात्रा निर्धारित है। इसलिए बारिश के पानी को इकट्ठा करने और घटते भूमिगत जल स्तर को रिचार्ज करने की आवश्यकता है। इसलिए अस्पताल के प्रत्येक ब्लॉक में जल संचयन पिट निर्माण के काम में तेजी लाई जाए। जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अस्पताल ऑर्थो ब्लॉक में एक सुचारु वर्षा जल संचयन पिट मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें